सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Efforts to tackle waterlogging, storm drains to be cleaned by May 30

Hisar News: जलभराव से निपटने की कवायद, 30 मई तक साफ करने होंगे बरसाती नाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Efforts to tackle waterlogging, storm drains to be cleaned by May 30
विज्ञापन
हिसार। शहर के बरसाती नालों की सफाई के लिए 30 मई डेडलाइन निर्धारित की गई है। इसे देखते हुए नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि इस माह के अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी है। इस हिसाब से संबंधित विभागों को 35 दिन में इस कार्य को पूरा करना होगा।
Trending Videos


पिछले मानसून सीजन में शहरवासियों को काफी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा था। खासतौर पर कच्ची ड्रेनों की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। शहर से सटे कई गांवों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। वहीं शहर में बरसाती नालों व सीवर सिस्टम फेल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों के पास है इन बरसाती नालों की सफाई का जिम्मा

- जनस्वास्थ्य विभाग

मिलगेट से जहाजपुल चौक तक



पुरानी सब्जीमंडी चौक से जहाजपुल चौक तक



जहाजपुल से बरवाला बाईपास

बरवाला बाईपास से भैंस फार्म तक

यामाहा शोरूम से बरवाला चुंगी तक

सिविल अस्पताल से ऋषि नगर तक

- नगर निगम



दिल्ली रोड



आजाद नगर



कैमरी रोड



सेक्टर 9-11

सेक्टर 13



सेक्टर 14



सेक्टर 15



सेक्टर 16-17



अर्बन एस्टेट टू



मेला ग्राउंड



- एचएसवीपी

- सेक्टर 1-4



- सेक्टर 3-5



- सेक्टर 14 पार्ट टू



- सेक्टर 33



नालों के साथ कॉलोनियों में जीटी की करवाई जाएगी सफाई

जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ संजय दुहन ने बताया कि लघु सचिवालय से साउथ बाईपास के साथ होते हुए हिसार ड्रेन, ऑटो मार्केट से ऋषि नगर एसटीपी के टेंडर लगाने की तैयारी है। साथ ही सभी वार्डों में 400-400 जीटी की सफाई के भी टेंडर लगाए। इसके अलावा पुरानी सीवर लाइनों के मजबूतीकरण का काम अभी रुका पड़ा है। संभावना है कि अगले 15 दिनों में यह काम शुरू हो जाएगा। इस काम की लेबर बंगाल की है और चुनाव के चलते घर गई हुई है। साथ ही युद्ध के कारण मैटीरियल भी नहीं मिल रहा था। अभी मिल गेट एरिया व सब्जी मंडी रोड की लाइन का काम अभी बाकी है।

सेक्टर 9-11 में चल रहा है सफाई का काम

नगर निगम के एक्सईएन जयवीर डूडी ने बताया कि कुछ एरिया में नालों की सफाई का काम शुरू भी करवा दिया है। सेक्टर 9-11 में नालों की सफाई का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर 13, 16-17 और औद्योगिक क्षेत्र से डाबड़ा चौक तक नाले की सफाई का टेंडर की 30 अप्रैल को वित्तीय बोली की जांच होगी। ऑटो मार्केट के नालों व सीवर की सफाई का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके टेंडर के तकनीकी बोली की जांच अभी होनी है।

एयरपोर्ट चौक बरसाती नाले की करवाई जा रही है सफाई

एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दवा फैक्टरी से एयरपोर्ट चौक तक नाले की सफाई करवाई जा रही है। बाकी ज्यादातर सेक्टरों में सफाई कार्य हो चुका है। अगर कहीं बचा है तो उसे भी डेडलाइन से पहले पूरा करवा दिया जाएगा।

बरसाती नालों की सफाई में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों की बैठक कर उन्हें डेडलाइन दे दी गई है। इसी बीच चल रहे कार्यों का समय समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा।

महेंद्रपाल, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed