{"_id":"69ee6523151330435e0764e6","slug":"scrutiny-of-nomination-papers-will-be-done-today-withdrawal-of-names-by-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1005-858119-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नामांकन पत्रों की आज होगी जांच, कल तक नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नामांकन पत्रों की आज होगी जांच, कल तक नाम वापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर और जवाहर नगर में सरपंच पद के लिए दाखिल 15 नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी जबकि मंगलवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई थी। इसमें आदमपुर से आठ और जवाहर नगर से सात प्रत्याशियों ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
आदमपुर में करीब 8400 और जवाहर नगर में 6400 मतदाता पंजीकृत हैं। आदमपुर मंडी के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) रमेश कुमार, एआरओ अमित कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि सरपंच पद के लिए जगतपाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल मंगल, जगदीश भादू, अंकित बंसल, मोहित गोयल सहित आठ उम्मीदवारों ने राजकीय कन्या विद्यालय में नामांकन दाखिल किया। वहीं पंच के 20 पदों के लिए 52 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।
जवाहर नगर में लाइनपार स्थित राजकीय विद्यालय में नामांकन हुए। यहां सरपंच पद के लिए नीलम धांधल, तारा रानी, पूनम लता, सलमा देवी बिश्नोई, कमलेश रानी मल्होत्रा, परविंदर कौर और मंजू रानी ने नामांकन दाखिल किया। पंच के 17 पदों के लिए 33 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।
आदमपुर खंड के गांव सदलपुर में वार्ड नंबर पांच के पंच रोहताश के निधन के बाद खाली सीट पर उनके रिश्तेदार सुनील ने अकेले नामांकन किया है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इसी तरह चूली बागड़ियान गांव में भी पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
आदमपुर में अग्रवाल परिवार का रहा दबदबा
ग्रामीणों के अनुसार आदमपुर में सरपंच पद पर अग्रवाल परिवार का लंबे समय से दबदबा रहा है। यहां ओंकार सदलपुरिया, पतराम सदलपुरिया, बेगराज गुप्ता, पूनम सिसवालिया और सुभाष अग्रवाल सरपंच रह चुके हैं। ये सभी अग्रवाल समाज से संबंधित थे। हालांकि एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर अंगूरी देवी एक बार सरपंच चुनी गई थीं। इन सरपंचों ने अपने-अपने चुनाव में अमर सिंह यादव, त्रिलोक सोनी, राजेंद्र सारंगपुरिया, नीलम मेहता, रजनी बंसल, ताराचंद बुडाकिया, लक्ष्मी गोयल, भूपेंद्र काका और हीरालाल को पराजित किया था। वहीं, जवाहरनगर में पंचायत गठन के बाद पहली बार सरदार प्रीतम सिंह सरपंच बने थे। उनके मुकाबले सुरेंद्र कोचर, सरदार बब्बू, सुभाष धांधल, संपत सिंह राजपुरोहित, रामवतार और सारंगपुरिया को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में सरपंच पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ, लेकिन नगर पालिका बनने के कारण यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X