सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Camps to be organized in villages for Aadhaar card corrections

Hisar News: आधार कार्ड में संशोधन के लिए गांवों में लगाए जाएंगे शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 27 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Camps to be organized in villages for Aadhaar card corrections
विज्ञापन
सिवानी मंडी। डाक विभाग की ओर से सिवानी क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए आधार सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 28 अप्रैल से 17 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न गांवों में आधार कार्ड में संशोधन एवं नए आधार पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos

उपडाकपाल महिपाल बाबल ने बताया कि विभाग के इस अभियान की शुरुआत 28 अप्रैल को गांव बड़वा डाकघर से होगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेड़ा, लीलस, गुरेरा, गैंडावास, कालोद, बिधवान, ढाणी मीरान और मीरान आदि गांवों में क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में दो-दो दिन तक शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिकतम लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इन शिविरों में आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य विवरण को सुधारा जाएगा। बच्चों समेत सभी पात्र लोगों के नए आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।
डाक विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मौके पर उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी), बचत खाता और जीवन बीमा जैसी योजनाएं शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन योजनाओं का लाभ भी आसानी से उठा सकते हैं।
उपडाकपाल ने आमजन से अपने नजदीकी गांव में प्रस्तावित इन शिविरों में पहुंचकर आधार सेवाओं एवं अन्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग के कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ इन शिविरों में सेवाएं प्रदान करेंगे ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed