{"_id":"69d7b0ad09ea22d858074d83","slug":"a-young-boy-died-in-a-road-accident-at-jind-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: युवक को हाईवे पर 50 मीटर घसीटते हुए ले गई कार, शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: युवक को हाईवे पर 50 मीटर घसीटते हुए ले गई कार, शख्स की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-जम्मू-कटरा हाईवे पर बुधवार की रात खाना खाकर टहल रहे तेलीखेड़ा गांव निवासी बलराज देशवाल (26) को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बलराज को 59 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
तेलीखेड़ा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई बलराज की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। 18 दिन पहले ही वह बेटे का पिता बना था। पिता बनने की खुशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में बलराज जुटे हुए थे।
जितेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात वे खाना खाकर हाईवे पर टहलने चले गए। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos