{"_id":"6a83dc835a2851b55d05596d","slug":"amar-ujala-teacher-award-computer-lab-converted-into-polling-booth-in-schools-in-karnal-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षक सम्मान: स्कूलों में पोलिंग बूथ में तब्दील हुई कंप्यूटर लैब, छात्र समझेंगे लोकतंत्र का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षक सम्मान: स्कूलों में पोलिंग बूथ में तब्दील हुई कंप्यूटर लैब, छात्र समझेंगे लोकतंत्र का महत्व
Tue, 18 Aug 2026 09:46 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:46 AM IST
सार
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए स्कूलों को पहले पंजीकरण कराना होगा। स्कूल प्रकाशित क्यूआर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के शिक्षकों का नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए मंगलवार से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए स्कूलों में विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश स्कूलों की कंप्यूटर लैब को पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया है। पहले दिन पांच स्कूलों में वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूनक, प्रताप पब्लिक स्कूल कुंजपुरा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलाहेड़ी, जेपीएस अकादमी निसिंग में छात्र मतदान करेंगे। स्कूलों में सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान के दौरान छात्र बारी-बारी से पोलिंग बूथ में पहुंचकर अपने पसंदीदा शिक्षक के नाम पर वोट करेंगे।
विज्ञापन
उंगली पर लगाई जाएगी स्याही
मतदान के बाद चुनाव प्रक्रिया की तरह ही छात्रों की उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा जिससे उन्हें मतदान की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव मिल सके। वोटिंग की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों के मत से होगा फैसला
शिक्षक सम्मान समारोह के लिए छात्रों के मतों के आधार पर लोकप्रिय शिक्षकों का चयन किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि इस पहल से उन्हें अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही वह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और एक-एक वोट के महत्व को भी समझ सकेंगे।
स्कूल करा सकेंगे क्यूआर कोड से पंजीकरण
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए स्कूलों को पहले पंजीकरण कराना होगा। स्कूल प्रकाशित क्यूआर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के शिक्षकों का नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद अमर उजाला की टीम स्कूलों में पहुंचकर छात्रों के बीच मतदान प्रक्रिया आयोजित करेगी। आयोजन का उद्देश्य केवल शिक्षकों को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना भी है।
हरियाणा में पहली बार होगा मतदान
अमर उजाला की ओर से पिछले तीन वर्षों से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के करीब 180 स्कूलों के लगभग एक लाख छात्रों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया था। इस बार हरियाणा में स्कूलों और छात्रों में शिक्षक सम्मान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान के माध्यम से चुने गए शिक्षकों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस दिन यहां होगी वोटिंग
- 18 अगस्त: एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूनक, प्रताप पब्लिक स्कूल कुंजपुरा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलाहेड़ी, जेपीएस अकादमी निसिंग।
- 19 अगस्त : संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन करनाल, एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टौंडी, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंगौध।
- 20 अगस्त : निशान पब्लिक स्कूल करनाल, लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल अलावला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा, गीता निकेतन स्कूल प्योंत, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर।