फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police criminal encounter in Rajaund One accused shot in leg two youths had been injured in knife attack

राजौंद में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़: एक आरोपी के पैर में लगी गोली, चाकूओं से हमला कर दो युवकों को किया था घायल

Tue, 18 Aug 2026 09:07 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 18 Aug 2026 09:07 AM IST
सार

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया था कि अभिषेक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में बीएनएस की धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी।

विज्ञापन
Police criminal encounter in Rajaund One accused shot in leg two youths had been injured in knife attack
घायल आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो युवकों पर चाकूओं से किए गए हमले के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच राजौंद क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके अन्य साथी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार दोपहर नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर गांव क्योड़क निवासी 24 वर्षीय अभिषेक और 29 वर्षीय कुलदीप पर चार युवकों ने चाकूओं से हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावर थार गाड़ी में दोनों का पीछा करते हुए अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी के बाहर दोनों युवकों को घेरकर उनके छाती और पेट पर चाकू से कई वार किए गए। अस्पताल कर्मचारियों और अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


खेत में जाते समय बाइक को मारी थी टक्कर
घायल कुलदीप के परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से खेत में घास लेने जा रहा था। इसी दौरान थार सवार युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और बाद में उसे कैथल नागरिक अस्पताल लाया गया था। उसके साथ अभिषेक भी अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में किया हमला
परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक चोटों का मेडिकल करवाने और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी उनका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के बाहर दोनों पर चाकूओं से हमला कर दिया। अचानक हुई वारदात से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। कर्मचारियों और लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कुलदीप की आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में हमला किए जाने का आरोप है।

छह पुलिस टीमें कर रही थीं तलाश
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया था कि अभिषेक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में बीएनएस की धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई थीं।


अब राजौंद क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed