फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1,634 students enrolled in undergraduate courses at RKSD College.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक में 1634 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Tue, 18 Aug 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
1,634 students enrolled in undergraduate courses at RKSD College.
दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। सोमवार सुबह की शिफ्ट में 1333 और शाम की शिफ्ट में 301 विद्यार्थियों समेत कुल 1634 दाखिले हो चुके हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसलिंग भी चल रही है।
कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, सुबह की शिफ्ट में बीए एडेड में 473, बीए सेल्फ फाइनेंस में 97, बीबीए में 64, बीकॉम एडेड में 156 और बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 71 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीसीए में 102, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 40 और बीसीए डाटा साइंस में 43 दाखिले हुए हैं। बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट साइंस में 49, बीएससी लाइफ साइंसेज एडेड में 75 व सेल्फ फाइनेंस में 33 और बीएससी फिजिकल साइंसेज एडेड में 90 व सेल्फ फाइनेंस में 40 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट की 1730 सीटों में से 1333 भर चुकी हैं जबकि 397 सीटें खाली हैं। सांयकालीन शिफ्ट में बीए के 179 और बीकॉम के 122 विद्यार्थियों समेत 301 दाखिले हो चुके हैं। यहां कुल 780 सीटों में से 480 सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

वरिष्ठ कक्षाओं की फीस के लिए 23 तक समय
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्नातक द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष में दाखिले की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

----

पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 तक
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अगस्त कर दी गई है। आवेदन में संशोधन 22 अगस्त तक और दस्तावेज सत्यापन व आपत्ति निवारण 23 तक होगा। प्रोविजनल मेरिट सूची 23 अगस्त और अंतिम मेरिट सूची 24 को जारी होगी। प्रथम चरण में फीस 25 से 27 अगस्त तक जमा होगी। रिक्त सीटों के लिए पीजी की फिजिकल काउंसलिंग 28 अगस्त को होगी। इसके बाद 29 अगस्त को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 30 अगस्त से 5 सितंबर तक तथा 6 से 12 सितंबर तक निर्धारित विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। कॉलेज में एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी गणित, एमकॉम, पीजी डिप्लोमा इन योग और पीजीडीसीए समेत विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed