{"_id":"6a835dba90d91d1f7704af1d","slug":"stray-animals-gather-on-the-streets-as-evening-falls-risk-of-accidents-rises-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153836-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शाम होते ही सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शाम होते ही सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
ढांड रोड पर खड़े हुए बेसहारा पशु। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शाम ढलते ही पशु झुंड बनाकर प्रमुख मार्गों पर पहुंच जाते हैं। कई जगह ये सड़क के बीच बैठ जाते हैं या वाहनों के बीच घूमते रहते हैं। अंधेरा होने पर इनके अचानक सामने आने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। करनाल रोड, जींद रोड, अंबाला रोड, कुरुक्षेत्र रोड, छात्रावास रोड, भगत सिंह कॉलोनी, जनकपुरी कॉलोनी, सुभाष नगर, मुख्य बाजार, कमेटी चौक, न्यू करनाल रोड और पुल के नीचे पशुओं की संख्या अधिक दिखाई देती है।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि शाम होते ही शहर की प्रमुख सड़कों पर पशुओं के झुंड नजर आने लगते हैं। राजेंद्र ने बताया कि बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इन मार्गों पर दिनभर यातायात रहता है। शाम के समय दोपहिया वाहन चालकों को इनसे बचकर निकलने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। अचानक पशु सामने आने पर कई बार चालक संतुलन खो देते हैं। शहरवासियों का कहना है कि लंबे समय से पशुओं को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से प्रमुख मार्गों और रिहायशी इलाकों में शाम के समय विशेष अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों पर उनका जमावड़ा कम हो सके।
-- -- -- -- -- -- -
अलग-अलग दिनों में हो चुके हादसे
बेसहारा पशुओं के कारण पिछले दिनों शहर में कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। 29 जुलाई को करनाल रोड पर आईजी कॉलेज के पास नरड़ निवासी मंदीप की बाइक पशु से टकरा गई थी। दुर्घटना में उसके हाथ और पैर में चोटें आई थीं। 3 अगस्त को ढांड रोड पर लीला गुर्जर की कोठी की ओर जाने वाली सड़क पर न्यू भगत सिंह कॉलोनी निवासी रमिता की स्कूटी पशु से भिड़ गई। इसमें वह घायल हो गई। 8 अगस्त को पुल के नीचे से मंडी की ओर जाते समय किठाना निवासी रवि की बाइक गाय से टकरा गई, जिससे उसे चोट लगी। 13 अगस्त की रात भगत सिंह कॉलोनी में कार की टक्कर भी बेसहारा पशु से हो गई। इसमें चालक चोटिल हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
समय-समय पर सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटवाया जाता है। जल्द ही अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाएगा। -संदीप सोलंकी, ईओ, नगर परिषद कैथल