फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shimla school secures first place in SCERT Parliament competition.

Kaithal News: संसद एससीईआरटी प्रतियोगिता में शिमला स्कूल रहा प्रथम

Tue, 18 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shimla school secures first place in SCERT Parliament competition.
युवा संसद में खंड स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र अध्यापकों के साथ। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला में खंड स्तरीय युवा संसद एससीईआरटी प्रतियोगिता हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कैथल के निर्देश पर यह आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला स्कूल ने खंड स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय प्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय की प्राचार्या रश्मि भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाती है। राजनीति विज्ञान प्रवक्ता वीरेन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने संसद की कार्रवाई का प्रभावशाली मंचन किया। निर्णायक मंडल में डाइट कैथल से रविंदर उपस्थित रहे। नेहा सिंगला ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य फूलचंद ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed