फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths die after drowning in a minor canal and a canal.

Kaithal News: माइनर और नहर में डूबने से दो युवकों की मौत

Tue, 18 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths die after drowning in a minor canal and a canal.
रिंकू - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में माइनर और नहर में नहाना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। गांव अटेला में माइनर से 40 वर्षीय रिंकू का शव बरामद हुआ जबकि सीवन-मलिकपुर हेड पर नहाने गए 21 वर्षीय आकाश की डूबने से मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
सदर थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव अटेला में ग्रामीण पशुओं को पानी पिलाने के लिए माइनर के पास गए थे। इसी दौरान उन्हें पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गांव दयोहरा निवासी 40 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई। जांच के अनुसार रिंकू 14 अगस्त शाम के समय माइनर में नहाने गया था।
विज्ञापन

आशंका है कि पैर फिसलने के कारण वह पानी में गिर गया और डूब गया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। परिजनों ने बताया कि वह तैरना जानता था। हर बार हरिद्वार भी जाता था। नहर किनारे उसकी बाइक मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रविवार को नहाने गया था आकाश
सीवन निवासी 21 वर्षीय आकाश की कवारतन हेड पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सीवन थाना के सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आकाश रविवार की शाम करीब पौने पांच बजे कवारतन हेड पर नहाने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। नहर के आसपास भी आकाश को खोजा गया। बाद में उसके नहर में डूबने की पुष्टि हुई और उसका शव बरामद किया गया। आकाश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

------------
नहरों और माइनरों में नहाने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में युवा नहरों और माइनरों में नहाने पहुंचते हैं। पानी का तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूबने का खतरा बना रहता है। जिले में सामने आई दोनों घटनाओं ने नहर और माइनर में नहाने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी लोगों से नहरों व माइनरों में नहाने से बचने की अपील की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed