{"_id":"6a835f6dea72ca58e80f53f7","slug":"panchayat-in-balu-to-demand-playground-and-stadium-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153858-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल मैदान और स्टेडियम की मांग के लिए बालू में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल मैदान और स्टेडियम की मांग के लिए बालू में पंचायत
Tue, 18 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते बालू खाप प्रधान। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उपमंडल के बड़े गांव बालू में खेल का मैदान और स्टेडियम न होने से नाराज युवाओं की आवाज पर सर्व समाज चौतरे पर पंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में युवाओं ने कहा कि क्षेत्र में अपार खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन अभ्यास के लिए उचित मैदान या स्टेडियम न होने से उन्हें जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ रही है।
साथ ही, सही प्रशिक्षण न मिलने से कई बार खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों से वंचित रह जाते हैं। बालू खाप प्रधान रामचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालू, रापड़िया पट्टी, बिढान पट्टी और गादड़ा पट्टी के सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्यों समेत खाप के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने युवाओं की इस मांग को पूरी तरह से जायज ठहराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पंचायत में स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा के दौरान तीनों पट्टियों के सरपंचों व प्रतिनिधियों दिनेश कुमार, एडवोकेट साहिल और बिंदर ने बताया कि गांव में फिलहाल जो भी पंचायत या सार्वजनिक जमीन उपलब्ध है वह अलग-अलग टुकड़ों में बंटी हुई है। एक ही जगह पर ऐसी कोई बड़ी एकमुश्त भूमि खाली नहीं है, जहां तुरंत स्टेडियम का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
23 को दोबारा होगी महापंचायत
इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के उद्देश्य से प्रतिनिधियों व खाप ने 23 अगस्त को दोपहर में पुन: सर्व समाज पंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। इस आगामी बैठक में गांव में मौजूद सभी जमीनों का पूरा ब्योरा और राजस्व सूचना ग्रामीणों के समक्ष रखी जाएगी। इसके बाद सभी पत्तियों के प्रतिनिधियों, जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों और ग्रामीणों की सहमति से आगे की रणनीति तय की जाएगी।