{"_id":"6a0e201346e4b71b2109fa71","slug":"1000-safeda-trees-destroyed-by-driving-tractor-on-panchayat-land-ambala-news-c-36-1-amb1001-163469-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंचायती जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर सफेदे के 1000 पेड़ उजाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंचायती जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर सफेदे के 1000 पेड़ उजाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुलाना। सरदहेड़ी गांव में पंचायती जमीन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए सफेदे के करीब एक हजार पेड़ों को दबंगों ने ट्रैक्टरों से जोतकर नष्ट कर दिया।
पुलिस ने सरपंच व पंचों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम पंचायत सरदहेड़ी की सरपंच तरनजीत कौर, पंच रजनी सैनी, सुमन रानी और पूजा ने बताया कि पंचायत द्वारा करीब 3 एकड़ पंचायती भूमि पर सफेदे के पौधे लगवाए गए थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश और दुर्भावना के चलते गांव के ही विजय कुमार, राजू, सतीश कुमार, बालक राम और सतपाल सिंह ने मिलकर पहले तो करीब 500 पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंका, इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा, तो आरोपियों ने अपने दो ट्रैक्टरों से करीब 6 कनाल भूमि को जोत दिया, इससे वहां लगे बाकी 500 पेड़ भी पूरी तरह नष्ट हो गए।
इस मामले में पंचायत ने पुलिस से आरोपियों के ट्रैक्टरों को तुरंत जब्त करने और पंचायत को हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। मामले में मुख्य सिपाही सुरेश कुमार और सिपाही सचिन कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और खेतों में रौंदे गए पौधों के साक्ष्य जुटाए। मामले की स्पेशल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें कार्रवाई कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos