सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The board issued certificates for 30 disabled people and referred 18.

Ambala News: बोर्ड ने 30 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए, 18 किए रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 21 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The board issued certificates for 30 disabled people and referred 18.
दिव्यांग बोर्ड में मरीज की जांच करते विशेषज्ञ। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विशेष दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। बोर्ड के सामने 48 मरीज पहुंचे। इनमें से 30 के प्रमाणपत्र बनाए गए। बाकी 18 को रेफर कर दिया गया। इस दौरान दिव्यांग को सामान्य ओपीडी में जांच करने के चलते परेशानी का सामना करना ड़ा।
Trending Videos

जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में दिव्यांग प्रमाणपत्र जांच शिविर लगाया गया। बोर्ड के सामने 48 लोगों का पंजीकरण किया। बोर्ड ने जांच के बाद 30 लोगों के प्रमाणपत्र बनाए। इसमें आर्थोपेडिक्स के 12, मनोरोग विशेषज्ञ के 14, फिजिशियन के दो और नेत्र रोग विशेषज्ञ के दो प्रमाण पत्र बने जबकि ऑर्थोपेडिक्स का एक व मनोरोग विशेषज्ञ के 17 लोगों को रेफर किया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बुधवार को बोर्ड बैठता है ताकि उन्हें यहां-वहां चक्कर न काटने पड़े। नेत्र रोग विशेषज्ञ और ईएनटी विशेषज्ञ अपने कक्ष में बैठते हैं। लोगों की मशीन से जांच के बाद ही उनके प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

, ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed