सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Awareness created about beekeeping

Ambala News: मधुमक्खी पालन के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about beekeeping
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में विश्व मधुमक्खी दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मधुमक्खी पालन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
Trending Videos

इस दौरान विशेषज्ञ गुरमेल सिंह और हरदीप सिंह ने बच्चों को मधुमक्खियों के पारिस्थितिक महत्व व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। आयोजन का मुख्य आकर्षण केवीआईसी के चेयरमैन मनोज कुमार का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ना रहा, जिससे देश के विभिन्न केंद्र और सीबीआरटीआई, पुणे के विशेषज्ञ भी शामिल हुए। सत्र के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, विशेषज्ञ व्याख्यान, हनी मिशन पंपलेट एवं शहद वितरण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। पीजीटी हिंदी डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण और स्वरोजगार के प्रति जागरूकता पैदा हुई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केवीआईसी के निदेशक डॉ. वी. शिवकुमार, विशिष्ट अतिथि केवी क्रमांक- चार के प्रधानाचार्य अमन गुप्ता तथा विद्यालय के प्राचार्य हरिद्र सिंह लाम्बा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed