फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11,000 mutation cases stalled due to glitches in the new Jamabandi and mutation portal.

Ambala News: जमाबंदी व इंतकाल के नए पोर्टल में खामियों से अटके 11 हजार इंतकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
11,000 mutation cases stalled due to glitches in the new Jamabandi and mutation portal.
अंबाला छावनी के उपमंडल ​स्थित पटवारखाना। संवाद
अंबाला। राजस्व विभाग में जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी खामियों और डिजिटल क्रॉप सर्वे की अव्यावहारिक शर्तों के विरोध में पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले के सभी 90 पटवारी 20 और 21 अगस्त को दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। यदि 21 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह धरना प्रदर्शन अंबाला सिटी के पटवारखाने में सुबह नौ से पांच बजे तक दिया जाएगा। धरने के कारण पटवारखानों में दो दिन काम ठप रहेगा है।
विज्ञापन

--------
4 महीने से आ रही दिक्कतें,अंबाला में 11 हजार इंतकाल अटके
चार महीनों से नए पोर्टल में रोजाना तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। अंबाला में ही करीब 11 हजार इंतकाल पेंडिंग पड़े हैं, जिससे लोगों को तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। तहसीलों में काम कराने आ रहे लोगों और पटवारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। इसके अलावा, डिजिटल क्रॉप सर्वे में 20 मीटर की तय रेंज को अव्यावहारिक बताते हुए पटवारियों ने कहा कि धान और ईख जैसी लंबी-घनी फसलों के अंदर जाकर सर्वे करना संभव नहीं है। साथ ही कर्मचारियों को इसके लिए आवश्यक टैब भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

---------
पटवारियों की प्रमुख मांगें-
तकनीकी कमी से रिकॉर्ड या ऑटो म्यूटेशन में गलती होने पर जवाबदेही आईटी विभाग की तय की जाए। ऑनलाइन कार्य के लिए कंप्यूटर और सर्वे के लिए आवश्यक टैब तुरंत दिए जाएं। सर्वे प्राइवेट एजेंसी से कराया जाए या फिर इसकी रेंज बढ़ाकर कम से कम 150 मीटर की जाए और फेस ऑथेंटिकेशन हटाया जाए। नए पोर्टल को कानूनी मान्यता देने के लिए संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
वर्जन....
जमाबंदी व इंतकाल के नए पोर्टल में चार महीने से आ रही खामियों और डिजिटल क्रॉप सर्वे की अव्यावहारिक शर्तों के विरोध में जिले के पटवारी शहर के पटवारखाने में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।
- अमित कुमार, प्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed