फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1,500 metric tonnes of garbage on city streets

Ambala News: उमस से परेशानी, तीन दिन बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
1,500 metric tonnes of garbage on city streets
जगाधरी। जिले में बुधवार को तड़के हुई बारिश के बाद दोपहर में आसमान साफ हो गया। माैसम में बदलाव के बाद धूप निकलने से गर्मी व उमस बढ़ गई। शाम को दोबारा बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जिले में शनिवार तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में धूप निकलने के बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम ठंडा रहा। इसके बाद बादलों के छंटने और धूप निकलने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ता गया। दिनभर आसमान में बादल और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। शाम के समय फिर से बादल छाने से तापमान में कुछ गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है, ऐसे में किसान बारिश की कामना कर रहे हैं। जिले में इस समय धान की फसल खेतों में बढ़वार पर है। बारिश होने से फसल को पर्याप्त नमी मिलने के साथ किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी राहत मिलेगी। हालांकि खेतों में अधिक पानी जमा होने की स्थिति में किसानों को निकासी का भी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और यह 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed