फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   12-day mega block at Chandigarh railway station from August 8

Ambala News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 8 अगस्त से 12 दिन का मेगा ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
12-day mega block at Chandigarh railway station from August 8
ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस। रेलवें
- 8 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, एक घंटा देरी से चलेगी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरएलडीए की ओर से अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 व 4/5 पर थ्रू-रूफ कॉलम की कास्टिंग का कार्य चल रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जोकि 8 अगस्त से 6 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए दो अलग-अलग चरणों में 4-4 घंटे के ब्लॉक लिए जाएंगे। इसमें लाइन नंबर 4, 5, 6, 7 और 8 पर 8,12, 19, 26 और 31 अगस्त को और 4 सितंबर को सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक 6 दिन, 4 घंटे प्रतिदिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इसी प्रकार लाइन नंबर 6, 7 और 8 पर 10, 17, 21 व 28 अगस्त और 2 व 6 सितंबर को सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक कुल 6 दिन, 4 घंटे प्रतिदिन का ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन नियमन
यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि इस दौरान किसी भी ट्रेन को पूरी तरह रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट नहीं किया गया है। हालांकि ट्रैफिक रेगुलेशन के तहत ट्रेन संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ 10, 17, 24 व 31 अगस्त और 4 सितंबर को सहारनपुर और चंडीगढ़ के बीच करीब 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुगमता के लिए स्टेशन पर लगातार स्पष्ट घोषणाएं करवाई जाएंगी। इसके साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफॉर्म क्लीयरेंस के लिए आरएलडीए मार्शल और अतिरिक्त आरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित प्लेटफॉर्म की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के बदले गए प्लेटफॉर्म
ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। इसमें ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी दोपहर 12 बजे प्लेटफॉर्म 6 की जगह 2 से रवाना होगी। इसी प्रकार 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ प्लेटफॉर्म 1, 15531 सहरसा-अमृतसर पीएफ 1, 12058 दौलतपुर-नई दिल्ली पीएफ 3, 54532 कालका-अंबाला पीएफ 1, 14616 अमृतसर-लालकुआं पीएफ 1, 14332 कालका-दिल्ली पीएफ 3 और ट्रेन नंबर 64516 नंगलडैम-अंबाला दोपहर 1:25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed