फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ankit from Barara and Ranjana from Saharanpur committed suicide by getting hit by a train.

Ambala News: बराड़ा के अंकित और सहारनपुर की रंजना ने ट्रेन से कटकर दी थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ankit from Barara and Ranjana from Saharanpur committed suicide by getting hit by a train.
शाहबाद के पास ट्रेन के आगे खुदकुशी करने वाले युवक व युवती। फाइल फोटो
- दो अगस्त को दोनों घर से बहाना बनाकर निकले और लापता हो गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा/कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में रेलवे के मारकंडा पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक-युवती की पहचान हो गई है। मृतकों में अंबाला के अधोया गांव का 27 वर्षीय अंकित और 22 वर्षीय रंजना शामिल है। रंजना का परिवार मूल रूप से के सहारनपुर का है, जो चार वर्षों से अधोया में गुड़ बनाने का कार्य करता है।
जांच में सामने आया कि 2 अगस्त को अंकित पशु खरीदने का बहाना बनाकर घर से निकला था। वहीं रंजना ने पेट दर्द की दवाई लेने की बात कहकर घर छोड़ा था। दो अगस्त की सुबह दोनों शाहाबाद स्थित मारकंडा मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर के पास पार्किंग क्षेत्र में उनके बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे दोनों को बहस करते देखा गया। कुछ देर बाद वे रेलवे ट्रैक की ओर चले गए और ट्रेन के आगे कूद गए। हादसे में दोनों के शव कई हिस्सों में बंट गए।
विज्ञापन

मृतक अंकित के ससुर जसकरण ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। अंकित की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो साल की बेटी भी है। रंजना के भाई ने इस मामले में कोई जानकारी न होने की बात कही। बुधवार सुबह दोनों परिवारों ने लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में शवों की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अंकित का अंतिम संस्कार अधोया में किया गया, जबकि रंजना का शव उत्तर प्रदेश ले जाया गया। मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने नहीं कराई शिकायत दर्ज
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक-युवती के शवों की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रारंभिक जांच पूरी कर नियमानुसार इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed