{"_id":"69b9ba2a154c2bf2120cfcb0","slug":"24-crore-rupees-will-be-spent-on-development-work-in-15-wards-seven-will-receive-one-crore-rupees-each-ambala-news-c-36-1-amb1002-159876-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 15 वार्डों में 24 करोड़ से होंगे विकास कार्य, सात को मिले एक-एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 15 वार्डों में 24 करोड़ से होंगे विकास कार्य, सात को मिले एक-एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला परिषद ने दी स्वीकृति, डेढ़ वर्ष से तनातनी के कारण अटका हुआ था बजट
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। जिला परिषद ने डेढ़ वर्ष के बाद 15 वार्डों में 24 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की स्वीकृति दी है। सात वार्डों के लिए सबसे अधिक एक-एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें वार्ड 5, वार्ड 9, 10, 12, 13, 14 व 15 शामिल हैं। बाकी वार्डों में 88 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक की धनराशि जारी की गई है।
प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही जिला परिषद के वार्डों में विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। जिला परिषद में डेढ़ वर्ष से राजेश कुमार लाडी और सदस्यों के बीच तनातनी चल रही थी। इस दौरान मामला अदालत में भी पहुंचा। लंबी लड़ाई के बाद भाजपा ने चेयरमैन के पद पर मक्खन सिंह लबाना को जिताया। इसके बाद विकास कार्यों की स्वीकृति का कोरम पूरा हो सका।
पार्षदों के वार्ड
वार्डाें को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि विकास के लिए दी गई है। इनमें वार्ड 5 रजत सिंह, वार्ड 9 जिला परिषद चेयरमैन मक्खन सिंह लबाना, वार्ड 10 साक्षी गौर, वार्ड 12 गुरजीत, वार्ड 13 पिंकी देवी, वार्ड 14 सुखविंद्र सिंह व वार्ड 15 दीपिका है। जिला परिषद के फंड का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और कृषि से संबंधित कार्यों के लिए किया जाता है। मुख्य कार्यों में ग्रामीण सड़कों का निर्माण, मरम्मत, लघु सिंचाई परियोजनाएं, स्वच्छता (पानी की आपूर्ति) और सामुदायिक भवनों व आंगनबाड़ी के भवनों का निर्माण शामिल हैं।
हर वार्ड को 10 वाटर कूलर और 8 फॉगिंग मशीनें मिलेंगे
जिला परिषद ने गर्मी के मौसम को देखते हुए कमर कस ली है। कुछ समय से पार्षदों की मांग थी कि उनके यहां शीतल पेय और मच्छरों से बचने के लिए फॉगिंग मशीनें नहीं हैं। ऐसे में जिला परिषद ने 15 वार्डों में इस समस्या को भी दूर कर दिया है। अब प्रत्येक वार्ड को 10 वाटर कूलर मिलेंगे। साथ ही आठ फॉगिंग मशीनें दी जाएंगी। इस हिसाब से 150 वाटर कूलर और 120 फॉगिंग मशीनें दी जाएंगी।
-
वार्डों के लिए जारी राशि
वार्ड 1- 30 लाख रुपये
वार्ड 2- 70 लाख रुपये
वार्ड 3- 68 लाख रुपये
वार्ड 4- 25 लाख रुपये
वार्ड 5- 1 करोड़ रुपये
वार्ड 6- 88 लाख रुपये
वार्ड 7- 75 लाख रुपये
वार्ड 8- 52 लाख रुपये
वार्ड 9- 1 करोड़ रुपये
वार्ड 10- 1 करोड़ रुपये
वार्ड 11- 52 लाख रुपये
वार्ड 12- 1 करोड़ रुपये
वार्ड 13- 1 करोड़ रुपये
वार्ड 14- 1 करोड़ रुपये
वार्ड 15- 1 करोड़ रुपये
जिला परिषद ने 24 करोड़ रुपये के कार्यों की एडमिन अप्रूवल दे दी है। इसके तहत कुछ जगह पर विकास कार्य शुरू भी करा दिए गए हैं। डेढ़ वर्ष से यह कार्य रुके हुए थे।
- गगनदीप, सीईओ, जिला परिषद
Trending Videos