सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bar Council elections today, voting begins at 9 am

Ambala News: बार काउंसिल के चुनाव आज, सुबह 9 बजे से मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bar Council elections today, voting begins at 9 am
विज्ञापन
- जिले के 1866 अधिवक्ता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
Trending Videos




माई सिटी रिपोर्टर,

अंबाला। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए बुधवार को जिले के करीब 1866 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। बैलट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे।
चार मतदान केंद्र बनाए
अधिक से अधिक अधिवक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन के लिए जिले में 4 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से तीन मतदान केंद्र अंबाला सिटी में तथा एक मतदान केंद्र नारायणगढ़ में बनाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी अपने-अपने गुट के माध्यम से अंबाला के अधिवक्ताओं को आखिरी समय तक साधने में जुटे रहे। वहीं प्रत्याशी भी निजी जनसंपर्क के जरिए वोट बैंक मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि सुरक्षा व व्यवस्था के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बार काउंसिल के चुनाव में 25 सदस्यों का चयन हरियाणा पंजाब के अधिवक्ता करते हैं। चुनाव में जमीनी स्तर पर सभी प्रत्याशियों ने खूब मेहनत की है। अब परिणाम के बाद जो भी विजेता सदस्य होगा उस पर हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं के कल्याण की जिम्मेदार होगी।
-रोहित जैन, पूर्व अध्यक्ष, अंबाला जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed