सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested in case of theft of jewellery worth Rs 20 lakh

Ambala News: 20 लाख के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of theft of jewellery worth Rs 20 lakh
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला सिटी। कलाल माजरी के बंद मकान में 13 मार्च को चोरी हुए 20 लाख रुपये के आभूषण मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अंबाला सिटी के नाहन हाउस निवासी मुकेश उर्फ लल्लू के रूप में हुई है। आरोपी से चांदी के आभूषण व वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद कर ली है। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में कलाल माजरी स्थित खेड़ा चौक निवासी श्याम लाल ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी आधार पर आरोपी को काबू किया। पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed