Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
There is a lot of enthusiasm among the advocates regarding the Haryana Bar Council elections
{"_id":"69ba918996fb3eb6c8027d89","slug":"video-there-is-a-lot-of-enthusiasm-among-the-advocates-regarding-the-haryana-bar-council-elections-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: हरियाणा बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह, दोपहर तक 40 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: हरियाणा बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह, दोपहर तक 40 प्रतिशत मतदान
हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में कुल चार पोलिंग स्टेशनों पर सुबह से ही अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया। यहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,866 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 750 ने दोपहर तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस प्रकार से 40 प्रतिशत वोटिंग दोपहर दो बजे तक हो चुकी थी।
कोर्ट परिसर का नजारा आज पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा। मतदान केंद्र के बाहर दिनभर प्रत्याशियों के एजेंट सक्रिय रहे। वे आने-जाने वाले अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में रिझाने और समर्थन जुटाने की कोशिश करते नजर आए। शाम तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसके बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और नियम
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम सिटी दर्शन कुमार को चुनाव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान केंद्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहा, जिससे गोपनीयता बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।