फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5 players selected for state level archery

Ambala News: 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय तीरंदाजी के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
5 players selected for state level archery
अंबाला के लौंटा ​स्थित इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज (स्कूल) में प्राचार्य संग मौजूद विजेता ​खिलाड़ी
इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज लौंटा के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज (स्कूल), लौंटा के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर 15 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अंडर-14 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में अनमोल, हरकिरत, नबांश, मानव, वंशिका, अवरीत और एनम शामिल थे। अंडर-17 टीम ने रजत पदक जीता। इस टीम में भारत, धीरज, तनवीर और दीपिका ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार, अंडर-19 टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया। इस टीम में दिलप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह, राजन सैनी, हरमनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की दो छात्राओं ने व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


कुश्ती में सहजप्रीत सिंह का दबदबा
तीरंदाजी के साथ-साथ कुश्ती के अखाड़े में भी विद्यालय का डंका बजा है। होनहार छात्र सहजप्रीत सिंह ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्राचार्या सुचारिता पंचाध्याय, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed