सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   60,000 km experience is required for promotion.

Ambala News: पदोन्नति के लिए 60 हजार किमी का अनुभव जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
60,000 km experience is required for promotion.
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) और सीनियर एएलपी से लोको पायलट शंटर ग्रेड-II (लेवल-4) के पद पर पदोन्नति के लिए चल रहे संशय को खत्म कर दिया है। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अब पदोन्नति के लिए केवल वरिष्ठता ही नहीं बल्कि 60,000 किलोमीटर का फुटप्लेट अनुभव भी अनिवार्य होगा।
Trending Videos

उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों (दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और लखनऊ) में पदोन्नति के अलग-अलग मानक अपनाए जा रहे थे। एनआरएमयू ने पीएनएम बैठक में इस विसंगति का मुद्दा उठाया था। इसके बाद मुख्य विद्युत इंजीनियर (संचालन) नवीन कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को सभी वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियरों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेलवे की ओर से जारी स्पष्टीकरण के अनुसार, पदोन्नति के दो मुख्य आधार तय किए गए हैं। सीनियर एएलपी ग्रेड में कम से कम दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सीनियर एएलपी उपलब्ध नहीं हैं तो सामान्य एएलपी को भी पदोन्नति दी जा सकती है। इसके लिए उन्हें संयुक्त कैडर में 2 साल की सेवा पूरी करनी होगी और न्यूनतम 60 हजार किलोमीटर का इंजन पर सफर का अनुभव होना चाहिए। सभी मंडलों को निर्देश दिए गए हैं कि इन नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि पदोन्नति की प्रक्रिया एक समान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed