{"_id":"6a42e06b08f69de69b0e5e3a","slug":"a-conman-made-off-with-an-elderly-mans-ring-after-promising-to-cure-his-illness-through-faith-healing-ritualsa-conman-made-off-with-an-elderly-mans-ring-after-promising-to-cure-his-illness-through-faith-healing-rituals-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165535-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग की अंगूठी ले गया ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग की अंगूठी ले गया ठग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सब्जी मंडी में एक ठग ने झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग आढ़ती शाहाबाद निवासी राजेश कुमार से 10 ग्राम की सोने की अंगूठी ठग ली।
ठग बुजुर्ग को सुनसान जगह पर ले गया और झाड़-फूंक करने के लिए अंगूठी उतरवाकर अपने पास रख ली। कुछ देर ढोंग करने के बाद कहा कि वह अभी प्रसाद लेकर आ रहा है, आप यहीं बैठो। इसके बाद वह भाग गया। पड़ाव थाना पुलिस ने राजेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
कुरुक्षेत्र के शाहबाद निवासी राजेश कुमार (68) ने बताया कि वह शाहबाद अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। उनका बेटा सौरभ अग्रवाल अंबाला सिटी के नवनीत नगर में रहता है। वह अपनी पत्नी अनीता रानी के साथ बेटे के घर आए हुए थे। 28 जून की सुबह करीब 8:50 बजे वह शाहबाद लौटने के लिए बेटे के घर से निकले। बेटा अपनी मां को बाइक पर कैंट बस स्टैंड छोड़ने आया था जबकि राजेश कुमार बस से कैंट पहुंचे। सुबह करीब 9:15 बजे बस स्टैंड पर उतरकर राजेश कुमार पास ही स्थित सब्जी मंडी में चले गए, जहां उनकी पत्नी पहले से सब्जी खरीद रही थीं।