पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   child falls into a 220-foot-deep borewell in Ambala; Army takes charge; rescue operation underway

Haryana: अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tue, 30 Jun 2026 10:52 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 30 Jun 2026 10:52 AM IST
सार

बोरवेल के अंदर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है

विज्ञापन
child falls into a 220-foot-deep borewell in Ambala; Army takes charge; rescue operation underway
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के पास स्थित गांव धन्यौड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 220 फुट गहरे खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय मासूम निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।
विज्ञापन




परिजनों में मची चीख-पुकार
हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने संभाला मोर्चा, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी
बोरवेल हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता और बोरवेल की भारी गहराई को देखते हुए उपायुक्त ने खुद रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली और तुरंत भारतीय सेना को बुला लिया गया।


मौके पर किए गए मुख्य इंतजाम
बोरवेल के अंदर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed