सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of not giving cylinder

Ambala News: सिलिंडर नहीं देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of not giving cylinder
विज्ञापन
जलबेड़ा। लोगों को बुकिंग के बाद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी पप्पी ने बताया कि वह एजेंसी पर सिलिंडर की जानकारी लेने गए थे तो पता चला कि सात दिन पहले की बुकिंग होनी चाहिए तभी सिलिंडर मिलेगा। जबकि एजेंसी पर कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने दस दिन पहले बुकिंग करवाई थी। बावजूद इसके उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जा रहा था। उन्हें यह कहकर वापस कर दिया कि जब गाड़ी का अगला चक्कर लगेगा तो सिलिंडर की आपूर्ति कर देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि सिलिंडर होने के बाद भी उन्हें गैस नहीं दी जा रही है। मंगलवार को सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी के समीप आक्रोश जताया था, वहीं ट्रैक्टर-ट्राली में खाली सिलिंडर लादकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर उन्हें सिलिंडर नहीं मिले तो वो प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed