सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After a fight with her husband, the woman had come from Paonta Sahib and left her daughter at the shop.

Ambala News: पति से झगड़े के बाद पावटा साहिब से आकर बच्ची को दुकान पर छोड़कर गई थी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
After a fight with her husband, the woman had come from Paonta Sahib and left her daughter at the shop.
विज्ञापन
नारायणगढ़। दमकल विभाग कार्यालय के बाहर जूते की दुकान में बुधवार को लावारिस हालत में मिली डेढ़ साल की बच्ची हरप्रीत दंपती के झगड़े की भेंट चढ़ गई थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई महिला व बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद बच्ची के परिजनों का पता चल पाया है।
Trending Videos

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पावटा साहिब में रहने वाली महिला नीमा चौधरी अपने पति बलविंद्र सिंह से फोन पर हुए झगड़े के बाद बच्ची का जूते की दुकान पर छोड़कर वापस चली गई थी। पुलिस शुक्रवार को कागजी प्रक्रिया के बाद ही बच्ची को परिजनों के हवाले करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बच्ची नारायणगढ़ के वात्सल्य में ही है। महिला पहले पति के साथ अपने ससुराल नारायणगढ़ के पठाना वाले मोहल्ले में रह रही थी। झगड़े के बाद वह अपने पावटा साहिब में रहने चली गई थी। बच्ची की मां नीमा चौधरी ने पुलिस को बताया कि पति से झगड़े के बाद वह पांच माह से पावटा साहिब में रह रही थी। पति ट्रक ड्राइवर है और पंजाब में थे। बीमार होने के कारण पति को फोन किया था तो झगड़ा हो गया था। इसी गुस्से में आकर बच्ची को नारायणगढ़ में छोड़ दिया था। महिला का दावा है कि उसने बच्ची को रखने के बाद पति को फोन कर दिया था। पुलिस व सीडब्ल्यूसी अंबाला की टीम बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते जिम्मेदारी तय करेगी। महिला व पति से भी बात की जाएगी कि आखिर बच्ची किसके पास रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed