सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fish sellers fined Rs 10,000 for littering

Ambala News: गंदगी फैलाने पर मछली विक्रेताओं का काटा 10 हजार का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fish sellers fined Rs 10,000 for littering
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर फिश मार्केट के बाहर गंदगी को लेकर जुर्माना लगाती नप टीम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की फिश मार्केट में गंदगी फैलाने पर नगर परिषद ने 10 हजार रुपये का चालान काटा है। परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। लंबे समय से स्थानीय निवासी फिश मार्केट में फैल रही गंदगी और खुले में बहाए जा रहे दूषित पानी से परेशान थे। लोगों का आरोप था कि दुकानदार सड़क पर ही मछली का कचरा फेंक देते हैं।
Trending Videos

इससे पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैली रहती है। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि दुकानदारों को पहले भी कई बार मौखिक और लिखित नोटिस दिए गए थे लेकिन हालात जस के तस बने रहे। अंततः निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता मिलने पर मौके पर ही चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर लगेंगे शीशे
अब सभी दुकानदारों को दुकानों के सामने वाले हिस्से को शीशे से कवर करना होगा ताकि बाहरी वातावरण प्रदूषित न हो। साथ ही गंदे पानी के निस्तारण के लिए जमीन के अंदर गड्ढा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदार सुनील कुमार, मुकेश ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मार्केट में न तो नियमित सफाई कर्मचारी तैनात हैं और न ही कचरा उठाने के लिए ट्रॉली आती है। विक्रेताओं का तर्क है कि बार-बार शिकायत के बावजूद गंदगी निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं की है।
वर्जन
फिश मार्केट का बुधवार को निरीक्षण किया गया था लेकिन यहां पर काफी अनियमितताएं मिलीं। मौके पर 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा।
- सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed