फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Manpreet will compete for a medal in the Commonwealth Games final today.

Ambala News: कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में आज पदक के लिए उतरेंगी अंबाला की मनप्रीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Manpreet will compete for a medal in the Commonwealth Games final today.
स्कॉटलैंड ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में पहुंची अंबाला की शॉटपुट ​खिलाड़ी मनप्रीत: स्वय
- बुधवार रात 12 बजकर 30 मिनट पर होगा मुकाबला, पदक की जगी आस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शॉटपुट (गोला फेंक) खिलाड़ी मनप्रीत बुधवार रात होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह मुकाबला रात 12:30 बजे शुरू होगा जिसमें दुनियाभर की 12 बेहतरीन महिला शॉटपुट खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। ऐसे में मनप्रीत से पदक की उम्मीद जग गई है। प्रतियोगिता के शेड्यूलिंग में हुए बदलाव और क्वालिफाइंग राउंड रद्द होने के कारण मनप्रीत को सीधे फाइनल मुकाबले में एंट्री मिल गई है। ऐसे में क्वालिफाइंग राउंड के बिना सीधे फाइनल में उतरना मनप्रीत के लिए सुनहरा मौका है।


दो बार बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
अंबाला सिटी के जसमीत नगर निवासी मनप्रीत ने 2006 से शॉटपुट का सफर शुरू किया था। 20 साल में मनप्रीत 14 नेशनल पदक हासिल कर चुकी हैं और दो बार नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा चुकी हैं। मनप्रीत पहले भी एक बार कॉमनवेल्थ खेल चुकी हैं लेकिन उस समय पदक से चूक गई थी। वेटलिफ्टिंग करने के कारण मनप्रीत पॉवर थ्रोअर हैं, बैंच प्रैस 145 किलोग्राम तक मारने के कारण उन्हें थ्रो करने में आसानी होती है जो उनकी ताकत है। वह पहले नेशनल रिकॉर्ड बना चुकी है और अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर फिर नया बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed