फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   High profile betting racket busted in Ambala four people arrested along with three expensive cars

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाई प्रोफाइल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, तीन महंगी कार सहित चार लोग गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 02:26 AM IST
सार

सीआईए स्टाफ-1 के एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से 4.40 लाख की नकद राशि, 4 स्मार्टफोन, दो गद्दे, 8 रंगीन गिट्टियां और वारदात में इस्तेमाल की जा रही तीन कारें जब्त की हैं। यह दबिश 27 जुलाई की रात दी गई।

विज्ञापन
High profile betting racket busted in Ambala four people arrested along with three expensive cars
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीआईए-1 की टीम ने एक हाई प्रोफाइल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह गिट्टियों के जरिये सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 27 जुलाई को शक्ति नगर में सक्रिय थे। वे एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सट्टा खेल रहे थे। टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी और मौके से अतुल, अनिल कुमार, अमनप्रीत सिंह और दीपक साहनी उर्फ गुच्छी को काबू किया।

विज्ञापन


सभी आरोपी शहर के छोटा बाजार, हिम्मतपुरा, जगाधरी गेट और जग्गी कॉलोनी के निवासी हैं। गिरोह का सरगना और मकान मालिक मनीष अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए-1 की टीम को लंबे समय से इस गिरोह के बारे में जानकारी मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी योजना बनाई। शक्ति नगर के उस मकान पर दबिश दी गई जहां सट्टा चल रहा था। पुलिस अब फरार मकान मालिक मनीष को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी गहन पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगीन गिट्टियों पर लगाए गए थे एक-एक लाख के दांव
सीआईए स्टाफ-1 के एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से 4.40 लाख की नकद राशि, 4 स्मार्टफोन, दो गद्दे, 8 रंगीन गिट्टियां और वारदात में इस्तेमाल की जा रही तीन कारें जब्त की हैं। यह दबिश 27 जुलाई की रात दी गई। मौके पर जाकर देखा तो मकान के लोबी में बिछे गद्दों पर चार युवक रंगीन गिट्टियों पर 1-1 लाख रुपये का दांव लगाते पाए गए।


पूछताछ में आरोपी दीपक साहनी ने खुलासा किया कि वह अंबाला कैंट निवासी बोबी के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर गिट्टियों पर जर-दांव लगाकर जुआ खेलने का काम करता है। इसमें मकान मालिक मनीष भी शामिल था, जिसने अपनी जगह मुहैया कराई थी। पुलिस अब मनीष और बोबी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed