फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10-12 armed miscreants committed a robbery at a factory after holding the employees hostage.

Panipat News: फैक्टरी में 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर डाली डकैती

Wed, 29 Jul 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 29 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
10-12 armed miscreants committed a robbery at a factory after holding the employees hostage.
फैक्टरी में बिखरा सामान। स्रोत, शोसल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा (पानीपत)। पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत सुताना-ऊंटला रोड पर स्थित एक फैक्टरी में सोमवार रात 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फैक्टरी के चौकीदार और वहां सो रहे सात कर्मचारियों को बंदूक के बल बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और नकदी सहित लाखों का सामान लूट ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन पानीपत निवासी अनुपम गुप्ता ने बताया कि सुताना गांव में उनकी एलाइड होम नाम से फैक्टरी है। 27 जुलाई की तड़के करीब 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि फैक्टरी में डकैती हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो चौकीदार ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब एक बजे लाठी-डंडों व हथियारों से लैस 10-12 अज्ञात लोग फैक्टरी में जबरन घुस आए थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने पहले चौकीदार के हाथ-पांव बांधकर उससे मारपीट की। इसके बाद ऊपर सो रहे सात अन्य कर्मचारियों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए और उनसे करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने फैक्टरी में लगे ट्रांसफॉर्मर के अंदर का सारा कीमती सामान निकाल लिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर मशीन, इन्वर्टर और टाइल कटिंग मशीन भी अपने साथ लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने अनुपम गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 310(2), 311, 127(2), 324(4), 331(6) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विनोद, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed