फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The BJP will celebrate Sant Ravidas's Prakash Parv in a grand manner.

Panipat News: संत रविदास का प्रकाश पर्व भव्य तरीके से मनाएगी भाजपा

Wed, 29 Jul 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 29 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The BJP will celebrate Sant Ravidas's Prakash Parv in a grand manner.
पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, उनके साथ जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट औ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व राज्य स्तर पर भव्य रूप से मनाएगी। इसका मुख्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वाराणसी से पवित्र मिट्टी लाकर गुरुग्राम स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में स्थापित की जाएगी। वहीं प्रदेश के प्रत्येक गांव स्तर पर रविदास मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 29 जुलाई से 20 फरवरी तक कार्यक्रम किए जाएंगे। गांव स्तर पर 29 जुलाई बुधवार को मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
भाजपा ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को पानीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में आयोजित पत्रकारों से वार्ता की। वे मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात कर पानीपत पहुंची थीं। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अपनी 37 मिनट की शिष्टाचार मुलाकात के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियाणा के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती, महिला सशक्तीकरण और विकसित भारत-विकसित हरियाणा 2047 के विजन पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने एक सामान्य महिला कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन


पेपर लीक पर विपक्ष को घेरा
पत्रकार वार्ता के दौरान भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिस्टम में गलती रही थी, लेकिन भाजपा सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महज 37 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा कराई। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अकेले नीट का पेपर 69 बार लीक हुआ था। उन्होंने युवाओं पर लाठीचार्ज और पुलिस पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण व गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वे मेडिकल की छात्रा रही हैं। मेडिकल के छात्र के पास धरने, प्रदर्शन या पत्थरबाजी का समय नहीं होता। उन्होंने इसे विपक्ष की प्रायोजित धरना-प्रदर्शन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बॉर्डर पर मंत्री लेंगे कलश
डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रदेश से 11 सदस्यों का दल वाराणसी गया है। यहां से मिट्टी का कलश लेकर आएंगे। उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री इसको प्राप्त करेंगे। इसके लिए कृष्ण कुमार बेदी, कृष्णलाल पंवार और पूर्व विधायक सतप्रकाश जरावत यहां से कलश गुरुग्राम में माता शीतला देवी मंदिर ले जाया जाएगा। वहां से 27 कलश बनाकर जिला स्तर पर जाएंगे। यहां से मंडल व गांव स्तर पर कलश जाएंगे।

कहा कि भाजपा के लिए राजनीति राष्ट्र निर्माण और सुशासन का जरिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है। संगठन को धार देने के लिए प्रदेश के सभी 4,729 शक्ति केंद्रों और 377 मंडलों में नियमित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सामाजिक समरसता कार्यक्रम करेगी। इसके लिए पंजाब के जालंधर से वाराणसी तक यात्रा निकाली जाएगी। इसका हर शहर में स्वागत किया जाएगा। विभाजन की विभीषिका पर प्रदेश स्तरीय समारोह गुरुग्राम में 14 अगस्त को मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, महापौर कोमल सैनी, ईश कुमार राणा, ओम दत्त आर्य, डॉ. राजबीर आर्य, रविंद्र तुसामड़, नरेश बेनीवाल, कृष्ण दुग्गल, गुरदेव, प्रेम वर्मा, राहुल राणा और धर्मपाल चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed