फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment on Sector-12 green belt: Bulldozers to raze 100 houses.

Panipat News: सेक्टर-12 में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा 100 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Sector-12 green belt: Bulldozers to raze 100 houses.
सेक्टर-12 में निशान लगाते टीम के सदस्य। संवाद
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। शहर के पॉश सेक्टर-12 में ग्रीन बेल्ट और एचएसवीपी की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पैमाइश कर करीब 100 मकानों और प्रतिष्ठान चिह्नित किए हैं।
सबसे अधिक अतिक्रमण साईं बाबा चौक से नवांकोट गुरुद्वारा तक दोनों ओर देखने को मिला है। यहां कई लोगों ने ग्रीन बेल्ट की 15 से 20 फीट तक सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे अपने मकानों और दुकानों की चहारदीवारी में शामिल कर लिया है। इस बार कार्रवाई की अगुवाई एचएसवीपी करेगा, जबकि नगर निगम पुलिस बल के साथ सहयोग करेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-12 में प्राइम एंजल मॉल से आगे मार्केट क्षेत्र से ही अतिक्रमण शुरू हो जाता है। स्थानीय निवासी हरदीप और रमेश कुमार ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर कब्जों के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित रहता है। हाल ही में एचएसवीपी ने सेक्टर-11 और 12 नगर निगम को हैंडओवर किए हैं, जिसके बाद निगम यहां विकास कार्य करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश के बाद बढ़ी कब्जाधारियों की चिंता : संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश कर अवैध निर्माणों पर निशान लगाए जाने के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर बाउंड्री वॉल, लॉन और पक्के निर्माण कर लिए हैं। कुछ ने वाहनों की पार्किंग के लिए स्थायी प्लेटफॉर्म बना दिए हैं, जबकि कई मकानों और दुकानों के बाहर लोहे के शेड और स्टैंड खड़े कर दिए गए हैं। इन अतिक्रमणों के कारण 60 फीट चौड़ी सड़क संकरी हो गई है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा।

ड्रेन नंबर-1 के किनारे भी 227 कब्जाधारियों पर कार्रवाई की तैयारी
ड्रेन नंबर-1 के साथ लगती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले करीब 227 दुकानदारों और मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कार्रवाई की आशंका के चलते इनमें चिंता बनी हुई है। हालांकि, मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त की बैठक में दोबारा पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


वर्जन :

सेक्टर-12 में एचएसवीपी की जमीन व ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली थीं। संयुक्त पैमाइश के बाद निशान लगाए गए हैं। सरकारी जमीन पर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एचएसवीपी के साथ मिलकर जल्द ही अभियान चलाकर सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। -डॉ. पंकज, निगम आयुक्त।

सेक्टर-12 में निशान लगाते टीम के सदस्य। संवाद

सेक्टर-12 में निशान लगाते टीम के सदस्य। संवाद

सेक्टर-12 में निशान लगाते टीम के सदस्य। संवाद

सेक्टर-12 में निशान लगाते टीम के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed