फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman took her own life by consuming acid nine years after love marriage In Panipat

Panipat: प्रेम विवाह के 9 साल बाद महिला ने तेजाब पीकर दी जान, पति शराब पीकर करता था मारपीट

Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक, पति शराब के नशे में मारपीट करता था। जिस कारण नेहा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। नेहा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
woman took her own life by consuming acid nine years after love marriage In Panipat
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में तहसील कैंप थाना क्षेत्र की वधवाराम कॉलोनी में एक 29 वर्षीय महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान नेहा (29) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नेहा ने करीब 9 साल पहले अपने पहले पति से तलाक लेकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि नेहा और उसका वर्तमान पति गौरव दोनों एक ही कॉलोनी के रहने वाले थे। शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, पति शराब के नशे में मारपीट करता था। जिस कारण नेहा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। नेहा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कैंप थाना पुलिस का कहना है कि मामले में मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed