फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU workers staged a sit-in at the toll to protest against the indecency towards the workers.

Baghpat News: कार्यकर्ताओं से अभद्रता के विरोध में टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 29 Jul 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in at the toll to protest against the indecency towards the workers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष धीरज राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिवाना टोल प्लाजा पर धरना दिया। धरना टोल कर्मियों द्वारा कार्यकर्ताओं से की गई अभद्रता के विरोध में था। मैनेजर, कर्मियों के माफी मांगने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराने का भी प्रयास किया, जिसको लेकर टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष धीरज राठी ने बताया कि गांगनौली में कट की मांग को लेकर चल रहे धरने से लौट रहे कार्यकर्ताओं अक्षय तोमर, संदीप गुर्जर, प्रवीण गुर्जर और रणवीर सिंह के साथ टोल शुल्क को लेकर अभद्रता की गई थी। इस घटना से कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश था। कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

टोल मैनेजर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि टोल शुल्क को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं, कर्मियों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके विरोध में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की। वार्ता के बाद टोल कर्मियों की गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता वहां से चले गए। टोल प्रबंधन ने कर्मियों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed