फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the ritual, devotees worshipped the 1024 qualities of the Lord.

Baghpat News: विधान में श्रद्धालुओं ने भगवान के 1024 गुणों की पूजा की

Wed, 29 Jul 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
In the ritual, devotees worshipped the 1024 qualities of the Lord.
- पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के 1024 गुणों की विशेष पूजा-अर्चना की।
विधानाचार्य संदीप जैन और आदिश जैन ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा कराई। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य अशोक जैन और अमित जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य संजीव जैन, अमन जैन, अक्षत जैन और अगम जैन को मिला। सौधर्म इंद्र डॉ. आरके जैन, इशान इंद्र योगेश जैन, यज्ञनायक सत्येंद्र जैन और कुबेर इंद्र अतुल जैन रहे। विधानाचार्य संदीप जैन ने पंच परमेष्ठी के सिद्धांतों पर चलने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए। सच्चे देव, शास्त्र और गुरु की निस्वार्थ आराधना आवश्यक है। समाज को एकजुट होकर धर्म को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन

विधानाचार्य ने जैन धर्म के सिद्धांतों का पहले स्वयं अनुसरण करने का आह्वान किया। शाम को मंदिर में भगवान की आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बीरसैन जैन, महामंत्री अनिल कुमार जैन, नवीन जैन, विनय जैन, पारस जैन, अमर जैन, सचिन जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed