सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto driver's head broken in loan dispute

Ambala News: उधारी के विवाद में ऑटो चालक का सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's head broken in loan dispute
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। एमसी कॉलोनी में उधारी के पैसों पर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। आरोपी ने बीच सड़क पर ऑटो चालक को रोककर न केवल मारपीट की बल्कि हाथ में पहने कड़े से उसके माथे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में 12 क्रॉस रोड, एमसी कॉलोनी निवासी बोबी उर्फ प्रतीक ने बताया कि वह ऑटो चालक है। 10 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे जब वह वाल्मीकि मंदिर के बाहर खड़ा था, तभी कच्चा बाजार निवासी राहुल उर्फ टोनी वहां आया। राहुल उधारी के पैसों को लेकर झगड़ा करने लगा। जब बोबी वहां से अपने घर की ओर जाने लगा तो आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि राहुल ने उसे रोककर मुक्कों से पीटा और फिर हाथ में पहने भारी कड़े से उसके सिर पर हमला किया। चोट लगने के कारण बोबी के माथे से खून बहने लगा। शोर मचता देख आरोपी अपने साथियों समेत जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed