{"_id":"69c436ab4a60a39bb1063bde","slug":"bank-clerk-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-tractor-trolley-ambala-news-c-36-1-amb1001-160332-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार बैंक क्लर्क की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार बैंक क्लर्क की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- बनौदी टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। बनौदी टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कक्कड़ माजरा को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत 37 वर्षीय क्लर्क मनीष कुमार की मौत हो गई। हादसे के वक्त रसीदपुर के सरपंच राजकुमार अपनी कार से क्लर्क के पीछे चल रहे थे। उन्होंने आरोपी चालक को मौके से भागते हुए देखा। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में रसिदपुर गांव के सरपंच राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:15 बजे वह और मनीष कुमार बातचीत कर रहे थे। मनीष को अपनी बाइक खड़ी करने रसौर गांव जाना था। मनीष बाइक पर आगे चल रहा था और सरपंच अपनी कार लेकर उसके पीछे-पीछे जा रहे थे।
बनौदी टोल प्लाजा के पास अंबाला कैंट की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में अचानक कट मार दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली सीधे मनीष की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सरपंच राजकुमार घायल मनीष को अपनी गाड़ी में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर ले गए लेकिन मनीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
Trending Videos