फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Beautification and drain

Ambala News: 46 लाख से होगा सुंदरीकरण और बनेगी ड्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beautification and drain
अंबाला छावनी ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में 46 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण और पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुछ फुटपाथों मरम्मत भी शामिल है। इसके अलावा बोर्ड क्षेत्र में जहां भी छोटा काम लंबित है, उसे भी इसी बजट के तहत दुरुस्त किया जाएगा। परिषद ने इन कार्यों को पूरा करने के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। ठेकेदारों और इच्छुक फर्मों को इन कार्यों के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों की अनुमानित लागत 46 लाख रुपये निर्धारित है। इसके तहत अग्रिम राशि के तौर पर 92 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं निविदा शुल्क के तहत 1500 रुपये रुपये निर्धारित किए गए हैं। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर, तकनीकी बोली खुलने की तिथि 5 सितंबर रखी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed