सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Biomedical waste gloves being thrown along with general garbage

Ambala News: सामान्य कूड़े के साथ ही फेंके जा रहे बायोमेडिकल वेस्ट के ग्लब्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Biomedical waste gloves being thrown along with general garbage
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की पार्किंग के कूड़ेदान के बाहर पड़े ग्लब्स: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर लापरवाही देखने को मिल रही है।
अस्पताल परिसर की पार्किंग में रखे सामान्य कूड़ेदानों में भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए ग्लब्स भी फेंके जा रहे हैं। नियमानुसार इन्हें बायोमेडिकल वेस्ट की श्रेणी में रखकर अलग से डिस्पोज किया जाना चाहिए, लेकिन खुले में फेंके गए ये ग्लब्स गंभीर संक्रमण और बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।
पार्किंग परिसर के कूड़ेदानों में मिला संक्रमित कचरा : अस्पताल प्रशासन द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट के लिए परिसर में अलग से कूड़ादान और संग्रहण क्षेत्र निर्धारित किया गया है। बाकायदा अस्पताल की मोर्चरी के बाद अलग से तीन ब्लॉक बनाए जा रहे हैं ताकि यह अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके स्टाफ की लापरवाही के कारण पार्किंग क्षेत्र में रखे सामान्य कूड़ेदानों में ग्लब्स और अन्य मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है। यहां हर रोज सैकड़ों लोग अपने वाहन पार्क करते हैं और मरीजों के परिजन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का सीधा खतरा बना हुआ है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन कूड़ेदानों को अस्थाई गेट लगाकर भीतर रखा हुआ है।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की पार्किंग के कूड़ेदान के बाहर पड़े ग्लब्स: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की पार्किंग के कूड़ेदान के बाहर पड़े ग्लब्स: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed