फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of farmer missing for four days found hanging from a tree.

Ambala News: चार दिन से लापता किसान का पेड़ से लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Body of farmer missing for four days found hanging from a tree.
नारायणगढ़। बड़ी रसौर गांव में चार दिन से लापता किसान संजीव कुमार (40) का शव मंगलवार को पेड़ से लटका मिला। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि संजीव कुमार 1 अगस्त से अपने घर से गायब था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद नारायणगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों के मुताबिक, संजीव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि मंगलवार शाम 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली। खेत में काम कर रही एक महिला ने पेड़ों के बीच एक व्यक्ति का शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब शव को उतारा और जांच शुरू कर दी थी। संजीव कुमार खेती-बाड़ी करता था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed