सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash stolen from Mata Vaishno Devi temple's golak

Ambala News: माता वैष्णो देवी मंदिर की गोलक से चोरी की नकदी

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 28 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from Mata Vaishno Devi temple's golak
विज्ञापन
अंबाला। क्षेत्र के श्याम नगर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने मंदिर परिसर के मुख्य द्वार सहित कुल पांच ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपात्रों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब मंदिर के सेवादार वहां पहुंचे।
Trending Videos

मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश भट्ट, महासचिव ओम प्रकाश और कैशियर केशव प्रसाद ने बताया कि चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट, कैंची गेट और कमरों के ताले कटर से काटे। चोरों ने मंदिर के अंदर रखे तीन बड़े दानपात्रों के ताले तोड़कर उनमें जमा भक्तों की श्रद्धा राशि (नकदी) चोरी कर ली। इसके अलावा मंदिर की अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मंदिर कमेटी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed