सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Minister Anil Vij on IDFC bank scam

आईडीएफसी बैंक घोटाला: मंत्री अनिल विज ने दिया बयान, सीबीआई को सौंपा जाएगा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक घोटाले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा मामले की जांच जब सीबीआई को सौंपी जाएगी तो सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। 

Minister Anil Vij on IDFC bank scam
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में घोटाले पर गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा करीब 560 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली। सरकार इस मामले में आरोपियों को नहीं बख्शेगी। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई सौंपा जाएगा।  जब सीबीआई को मामला जाएगा तो मामले में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। 

Trending Videos


विज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हम असम भी जीतेंगे
देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हम हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, महाराष्ट्र जीते, बिहार जीते और अब असम भी जीतेगें। बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडुचेरी भी जीतेंगें। 

हुड्डा पर किया पलटवार 
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा मंडियों में किए जा रहे दौरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा  हुड्डा साहब खुद मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने समय में कुछ भी नहीं किया लेकिन अब हम जब जनता के भले के लिए कार्य कर रहे हैं तो वह उसमें कमी निकाल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बारिश हमारी सरकार पैदा नहीं कर रही है। बारिश आसमान से आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed