फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Central State Library to be modernized; students and readers to get digital facilities.

Ambala News: सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी का होगा आधुनिकीकरण, छात्रों व पाठकों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं

Sat, 01 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 01 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Central State Library to be modernized; students and readers to get digital facilities.
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन ​स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में पहुंची कुर्सियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में संचालित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी का जल्द ही आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे यहां अध्ययन करने वाले हजारों विद्यार्थियों और पाठकों को बड़ी राहत मिलेगी।

लाइब्रेरी में डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया के तहत उच्चस्तरीय तकनीकी उपकरणों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वर्तमान में लाइब्रेरी के लिए लगभग 24 लाख रुपये का सामान पहुंच चुका है, जिसमें चार आधुनिक कंप्यूटर, 35 आरामदायक कुर्सियां, छह प्रिंटर, दो एलसीडी और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा, अभी और सामान आना शेष है, जिसके स्थापित होने के बाद लाइब्रेरी का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, रोजाना करीब 500 छात्र इस लाइब्रेरी में आकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। इसके अतिरिक्त, लाइब्रेरी से किताबें घर ले जाने वाले सदस्यों की संख्या भी काफी बड़ी है। वर्तमान में छह हजार से ज्यादा लोग इस लाइब्रेरी के सक्रिय सदस्य हैं, जो यहां से किताबें इश्यू करवाकर घर ले जाते हैं। नियमों के तहत इन सदस्यों को पढ़ने के लिए 14 दिन के लिए किताबें दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

छात्रों के लिए कंप्यूटर और फोटोकॉपी की सुविधा
इसके बाद लाइब्रेरी में छात्रों के लिए विशेष तौर पर कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से छात्र इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से हासिल कर सकेंगे। साथ ही पाठकों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी परिसर में ही फोटोस्टेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

------------
लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण होने और नई सुविधाएं जुड़ने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी में 24 लाख रुपये की ग्रांट से सामान आया है। जो सामान रह गया है, वह भी जल्द आ जाएगा। - देसराज वाजवा, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में पहुंची कुर्सियां। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में पहुंची कुर्सियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed