फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Celebrated the birth anniversary of Acharya Nityanand Suri

Ambala News: आचार्य नित्यानंद सूरि का जन्मोत्सव मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Acharya Nityanand Suri
आचार्य नित्यानंद सूरि का 69वां जन्मोत्सव अनुकम्पा दिवस मनाते हुए। प्रवक्ता
अंबाला। जैन आचार्य विजय वल्लभ सूरि समुदाय के गच्छाधिपति जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का 69वां जन्मदिवस अनुकम्पा दिवस के रूप में संपन्न हुआ। श्री श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ के तत्वाधान में जिन भक्ति आराधना कमेटी द्वारा विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम जीव दया हेतु गोशाला में 690 किलो चारा, 69 किलो गुड़ व 69 किलो नमक बांटा गया। इसके बाद श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में गुरु गौतम स्वामी महापूजन हुआ, जिसका लाभ देशेंद्र जैन, अंजू जैन, मनीष जैन, प्रणब जैन एवं देव स्वर्ण परिवार ने लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खीर का लंगर और जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में संघ प्रधान राजेंद्र जैन, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन , उपप्रधान प्रवीण जैन बरड़, श्रेयांस जैन, योगेश जैन रिम्पी, हेमेंद्र व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed