फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police DAV School overall champion in cluster level competition

Ambala News: क्लस्टर लेवल स्पर्धा में पुलिस डीएवी स्कूल ओवरआल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police DAV School overall champion in cluster level competition
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में आयोजित वुशु  प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। प्र
एयर पिस्टल अंडर-14 में स्वास्तिक प्रथम स्थान और अजय द्वितीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट (क्लस्टर लेवल) का आगाज हुआ। इस दो दिवसीय महाकुंभ में पंचकूला और अंबाला जोन के 10 डीएवी विद्यालयों से आए लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स वर्ग के अंडर-14, 17 तथा 19 आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस स्पर्धा में पुलिस डीएवी स्कूल ओवरआल चैंपियन रहा।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ी आगामी जोनल लेवल पर इस जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें बॉक्सिंग, शूटिंग, वुशु, हॉकी, जुडो, लॉन टेनिस, आर्चरी, कराटे, रेसलिंग, स्किपिंग रोप, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग और एरोबिक्स से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पंचकूला की प्राचार्य अमिता सचदेवा ने मुख्य ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मीटर एयर पिस्टल व एयर राइफल-
लड़कों के एयर पिस्टल अंडर-14 में प्रथम स्थान स्वास्तिक राणा और द्वितीय अजय ने हासिल किया। वहीं, अंडर-17 में प्रथम जशन, द्वितीय दर्शील और तृतीय स्थान पर अमन अग्रवाल रहे। अंडर-19 में प्रथम स्थान गुरशरणदीप सिंह, द्वितीय कुनाल व एयर राइफल पीप साइट अंडर-19 में प्रथम स्थान अनमोल मौर्य, द्वितीयजतिन कुमार और तृतीय स्थान दीप सिंह ने हासिल किया। अंडर-17 में प्रथम स्थान निखिल, द्वितीय मयंक व तृतीय वैभव, अंडर-14 में प्रथम उदयवीर (हंसराज पब्लिक स्कूल, पंचकूला), द्वितीय स्थान अभिजोत (पुलिस डीएवी, सिटी) ने हासिल किया।
------

10 मीटर एयर पिस्टल व एयर राइफल-
लड़कियों के एयर राइफल पीप साइट अंडर-14 में प्रथम स्थान आद्विका, द्वितीय याची,अंडर-17 में प्रथम आराध्या, द्वितीय वृंदा, तृतीय रिद्धि, अंडर-19 में प्रथम मान्या सेन (डीएवी, सूरजपुर), द्वितीय - सुचिता, तृतीय ब्रहमजोत (पुलिस डीएवी, सिटी) एयर पिस्टल अंडर-14 में प्रथम अनिका, अंडर-17 में प्रथम गुरलीन, द्वितीय समृद्धि, तृतीय रीत, अंडर-19 में प्रथम कनकप्रीत कौर, द्वितीय आशिता, तृतीय स्थान नेहल ने हासिल किया।

-------
बॉक्सिंग प्रतियोगिता
लड़के और लड़कियों के गर्ल्स अंडर-14 व 17 में मानवी, मन्नत, मन्नत कौर, मोहिनी, समृद्धि, सिया, आन्या, दिलसिरत, सुखप्रीत और शिया धीमान (सभी ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया)। वहीं डीएवी पंचकूला की माही चौधरी और रिशु फौर ने भी पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसी प्रकार बॉयज अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में वीर, गीतांश, भाविक, कविश, रिधम, अभिकरण, दिलजोत, अनुराग, करणदीप, जयवीर, संयम, कृष्णा, अंशुल, नवनीत सिंह, अर्शित, मनमीत, रोनित, राघव, मणि महेश और गुनिक ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वुशु के विभिन्न भार वर्गों में रुद्र, करण मिश्रा, नकुल, तनव राय मेहता, लकी पांचाल, अरिहान जोशी, हरकीरत सिंह, जसनदीप सिंह, नमन, दिव्यांश मोहन, अनिरुद्ध भारद्वाज और मनन शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में आयोजित वुशु  प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। प्र

अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में आयोजित वुशु  प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed