फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players from Thanbad are winning medals without grounds and facilities.

Ambala News: थंबड़ के खिलाड़ी बिना मैदान और सुविधाओं के जीत रहे मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Players from Thanbad are winning medals without grounds and facilities.
भारती।
मेरा गांव मेरी शान
विज्ञापन

- प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक खेलों में जीत चुके पुरस्कार, बोले- दी जाए सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। चाहे राजनीति हो या देश सेवा या खेलकूद थंबड़ गांव हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी रखता है। गांव के बुजुर्ग जहां कुश्ती और विभिन्न प्राचीन खेलों में दमखम दिखाते हैं, वहीं युवा भी विभिन्न खेलों में नाम चमका रहे हैं। गांव के कई खिलाड़ी जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश स्तर तक खेलों में पुरस्कार जीत चुके हैं।
खास बात है कि गांव की बेटियां भी किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं और खेलों में पदक जीतकर ला रही हैं। पूरा गांव इन बेटियों पर गर्व करता है। जब भी यह बेटियां पदक जीतकर गांव में पहुंची तो पूरे गांव ने ढोल बाजे के साथ हार पहनाकर धूमधाम से स्वागत किया। बेशक गांव में कोई खेल मैदान नहीं और ना ही कोई सुविधा। बावजूद इसके ये खिलाड़ी अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों मेंं प्रतिभा तो है, लेकिन संसाधन नहीं। हजारों की जनसंख्या वाले इस गांव में कोई खेल स्टेडियम नहीं और ना ही उन्हें उचित कोचिंग मिल पा रही हैं। ऐसे में कई खिलाड़ी सही मार्गदर्शन और संसाधन ना मिल पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन



कराटे में स्वर्ण पदक विजेता प्रिया शर्मा
थंबड़ गांव निवासी राजेश शर्मा की बेटी प्रिया शर्मा ने नेशनल कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। 14 वर्षीय प्रिया शर्मा दसवीं कक्षा की छात्रा है। पिता जहां आढ़ती के पास मुनीम का काम करते हैं, वहीं माता कविता रानी आशा वर्कर हैं। करीब तीन साल से प्रिया कराटे में भाग ले रही है। पिछले दिनों जम्मू में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में उसने स्वर्ण पदक जीता। जबकि, इससे पहले कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीता और जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। बीते कल देव गुरुकुल में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उसका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, कोलकाता में इसी माह होने जा रही ऑल इंडिया ओपन गेम्स में भी प्रिया भाग लेंगी।



भारती ने दौड़ में जीता स्वर्ण
थंबड़ की बेटी भारती दौड़ में नाम चमका रही है। भारती ने पिछले दिनों करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन किमी में गोल्ड मेडल जीता जबकि 5 किमी में रजत पदक जीता। अब बीए की पढ़ाई कर रही भारती ने जहां ब्लॉक और जिला स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में कई इनाम जीते, वहीं स्कूल व कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। भारती की बहन आरती भी कई दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीत चुकी हैं। इनके पिता कुलदीप जोशी गांव में दुकान चलाते हैं और माता सीमा रानी गृहिणी हैं। माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे गांव को इन बेटियों पर गर्व है।

अंशिका भी दौड़ में चमका रही नाम
थंबड़ की रहने वाली 17 वर्षीय अंशिका सिंह भी दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गांव का नाम चमका रही हैं। स्कूल और जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी अंशिका करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही। पिता राजदीप ठाकुर और माता सुधा रानी की प्रेरणा से वह लगातार खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं।


चेतन प्रताप सिंह
बीए कर रहे 23 वर्षीय चेतन प्रताप सिंह पिस्टल निशानेबाजी में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट स्थान हासिल कर चुके हैं। चेक रिपब्लिक (यूरोप) में 54वें ग्रांड प्रिक्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नेशनल चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक (भोपाल), ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक (मेरठ), ऑल इंडिया इंटर-स्कूल नेशनल 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक (अहमदाबाद) और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (बैंगलोर, कर्नाटक) में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया।

भारती।

भारती।

भारती।

भारती।

भारती।

भारती।

भारती।

भारती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed