सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chetna and Krishna win badminton competition

Ambala News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में चेतना और कृष्णा विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chetna and Krishna win badminton competition
बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी ​शिक्षकों के साथ। प्रवक्ता
विज्ञापन
एमडीएसडी कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला वर्ग में बीकॉम तृतीय वर्ष की चेतना ने अपने शानदार खेल की बदौलत प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इसी कक्षा की दीपा दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में बीए प्रथम वर्ष के कृष्णा ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष के हर्ष ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष के हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंघल ने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक अनुशासन के लिए भी अनिवार्य हैं। इस अवसरपर डॉ. जसप्रीत कौर, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. करमजीत कौर, प्रो. धनंजय कुमार, उप-प्राचार्या प्रो. निशु बंसल, डॉ. मंजू तोमर, डॉ. मोनिका, प्रो. सीमा अग्रवाल, डॉ. अनुराधा सहित अन्य स्टाफ सदस्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed