सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chitkara University student stabbed and injured

Ambala News: चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्र को चाकू से गोद किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chitkara University student stabbed and injured
विज्ञापन
अंबाला। पुरानी रंजिश में चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्र रामपुर गांव निवासी वंश शर्मा (19) पर 10-12 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने छात्र की कार के आगे एक्टिवा गिराकर उसे रोका और फिर तलवारों व चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान हालत में छात्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

शिकायत में वंश शर्मा ने बताया कि वह चितकारा यूनिवर्सिटी राजपुरा में बीबीए का छात्र है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे उसके दोस्त सुरप्रीत का फोन आया कि उसे एसडी कॉलेज के पास भारतीय पब्लिक स्कूल से ले जाए। जब वंश अपनी कार से वहां पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे सार्थक, संयम लंबा और उनके 10-12 अज्ञात साथियों ने छात्र की कार के आगे अपनी एक्टिवा गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंश के अनुसार, जैसे ही वह कार से नीचे उतरा, आरोपियों ने हमला कर दिया। छात्र के सिर, छाती और घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed